Aaj Ka Panchang: शनि अमावस्या आज, पढ़ें 13 मार्च 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। आज 13 मार्च 2021 और दिन शनिवार है। फाल्गुन अमावस्या या शनि अमावस्या है। आज के दिन नदी में स्नान करने के बाद दान पुण्य करने, पितरों की आत्म तृप्ति के लिए पिंडदान, तर्पण आदि कर्म किए जाते हैं। शनिवार होने के कारण यह शनि अमावस्या भी है। जिन लोगों पर शनि की साढेसाती या ढैय्या चल रही है, उनको उसकी पीड़ा से बचने के लिए शनि देव और हनुमान जी की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

विशेष: शनि अमावस्या।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या 15 घंटे 51 मिनट तक, तत्पश्चात् प्रतिपदा पूर्वभाद्रपद नक्षत्र 24 घंटे 22 मिनट तक, तत्पश्चात् उत्तरभाद्रपद नक्षत्र साध्य योग 07 घंटे 54 मिनट तक, तत्पश्चात् शुभ योग कुंभ में चंद्रमा 17 घंटे 57 मिनट तक तत्पश्चात् मीन में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 33 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 28 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय सुबह 06 बजकर 43 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त आज शाम 06 बजकर 28 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 07 मिनट से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक।

अमृत काल: आज दोपहर 03 बजकर 52 मिनट से शाम 05 बजकर 34 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 18 मिनट तक।

आज फाल्गुन अमावस्या है। आज शनिवार के दिन हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, बजरंग बाण, शनि चालीसा और उनके मन्त्रों का जाप करना अत्यंत मंगलकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।