हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए चंडीगढ़ स्थित विधानसभा के कमेटी रूम में वोटिंग चल रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सुबह पहला वोट डाला। दोपहर डेढ़ बजे तक करीब 70 वोट डले हैं। इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के दोनों विधायक वोटिंग से दूर रहेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दे सकते हैं।
वहीं, 4 वोट रिजेक्ट होने की भी चर्चा है। इस पर कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा, “अभी कैसे कह सकते हैं। अभी वोटिंग चल रही है। कांग्रेस के सभी वोट डल गए हैं।”
CM सैनी के पॉलिटिकल सचिव तरुण भंडारी के साथ नारायणगढ़ से कांग्रेस विधायक शैली चौधरी विधानसभा गेट से बाहर निकलती दिखीं। पुन्हाना से कांग्रेस विधायक मोहम्मद इलियास वोटिंग के बाद ब्ड नायब सैनी से मिले। शाम 4 बजे तक वोटिंग होनी है। 5 बजे काउंटिंग शुरू होगी।
सभी 90 विधायक वोट डालते हैं, तो जीत के लिए 31 कोटा वोट चाहिए। क्रॉस वोटिंग या वोट रद्द होने पर ही निर्दलीय को फायदा होगा। नहीं तो भाजपा-कांग्रेस को एक सीट आना तय है।