छात्र प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा सख्त,पटना के चप्पे-चप्पे पर पुलिस:दरभंगा में ड्रोन से निगरानी; 200 उपद्रवियों की फोटो जारी, तोड़-फोड़ करते कैमरे में कैद हुए

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र आंदोलन पर हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर से आंदोलन बिहार पहुंच गया है। बीते 2 दिनों से अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन और बवाल हो रहा है।

प्रदर्शन को देखते हुए पटना में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती है। कई जिलों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

इधर, बिहार पुलिस ने अलग-अलग जिलों में हुए प्रदर्शन में शामिल करीब 200 उपद्रवियों की तस्वीर जारी की है। इनमें सबसे ज्यादा 72 फोटो कटिहार प्रशासन की ओर से जारी हुई है।

पटना के 4 थानों में 21 केस, 57 गिरफ्तार