गाजियाबाद में रविवार शाम करीब 7 बजे महिला डॉक्टर ने पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। नीचे गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, महिला का करीब 18 महीने पहले पति से तलाक हुआ था। इसके बाद से वह डिप्रेशन में थीं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना थाना नंदग्राम के राजनगर एक्सटेंशन की है।
डेढ़ साल महीने पहले हुआ था तलाक
डॉ. हमीका अग्रवाल (40) राजनगर एक्सटेंशन के ऑफिसर सिटी-2 सोसाइटी में अकेले रहती थीं। वह पेशे से मनोचिकित्सक (साइकेट्रिस्ट) थीं। लोगों की काउंसलिंग करती थीं। उनका गाजियाबाद बस स्टैंड के पास क्लिनिक था। उनके पिता डॉ. आर. चंद्रा भी मनोचिकित्सक हैं, जो राजनगर एक्सटेंशन की एक अलग सोसाइटी में रहते हैं।
डॉ. आर. चंद्रा ने बताया- करीब डेढ़ साल पहले बेटी का अपने पति से तलाक हो गया था। इसके बाद से वह डिप्रेशन में थी। उसका इलाज चल रहा था। रविवार शाम में 5वीं मंजिल से छलांग लगा दी। सोसाइटी के एक युवक ने अपनी कार से उसे तुरंत यशोदा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन ने बताया-
शुरुआती जांच में सामने आया है कि डॉ. हमीका अग्रवाल अपने फ्लैट में अकेली रहती थीं। उनके माता-पिता दूसरी जगह रहते हैं। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।