डंपर में घुसी कार, MBBS छात्र के पिता की मौत:गाड़ी के परखच्चे उड़े; टोंक-देवली हाईवे पर हादसा

टोंक-देवली हाईवे पर पोल्याड़ा के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार आगे चल रहे डंपर में जा घुसी। भीषण सड़क हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। जबकि कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

दूनी थाना पुलिस ने बताया- मृतक राजाराम (41) पुत्र जगदीश जाट, निवासी जनकपुरा टोरड़ी, थाना मालपुरा सुबह करीब 7 बजे कार से देवली से टोंक की ओर जा रहा था।

पोल्याड़ा के पास उसकी कार आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। हादसे के समय वह कार में अकेला ही था।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने बताया कि राजाराम खेती का काम करता था और परिवार में पत्नी के साथ 2 बेटे है। इनमें बड़ा बेटा एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है।