सेंसेक्स में 500 अंक की गिरावट:72,150 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 150 अंक नीचे, रियल्टी और मेटल शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

शेयर बाजार में आज यानी 8 अक्टूबर को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 500 अंक की गिरावट के साथ 72,150 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 150 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 22,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मेटल और रियल्टी शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली है।

आज विशाल निर्मिति और नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी के शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई है। इसमें विशाल निर्मिति लिस्टिंग निगेटिव और नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी पॉजिटिव रही।

विशाल निर्मिति:इश्यू प्राइस 220 रुपए

  • NSE पर 2.27% डिस्काउंट के साथ 215 रुपए पर लिस्ट हुआ।
  • BSE पर 2.27% डिस्काउंट के साथ 215 रुपए पर लिस्ट हुआ।

नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी: इश्यू प्राइस 75 रुपए

  • NSE पर 6.67% ऊपर 80 रुपए पर लिस्ट हुआ।
  • BSE पर 9.33% प्रीमियम के साथ 82 रुपए पर लिस्ट हुआ।

    एशियाई बाजारों में आज गिरावट

    अमेरिकी बाजार में 7 अक्टूबर को गिरावट रही

    विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 17 हजार करोड़ के शेयर बेचे

    नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।

    कल बाजार में रही थी गिरावट

    इससे पहले कल यानी 7 अक्टूबर को भी बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 429 अंक गिरकर 72,639 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी करीब 173 अंक की गिरावट रही, ये 22,603 पर बंद हुआ था।