रीवा सांसद के बयान पर किसान संगठनों का विरोध:कहा था- 3 महीने मेहनत, बाकी समय ताश-राजश्री और बोतल; महासंघ ने बताया अन्नदाता का अपमान

मऊगंज जिले के रकरी गांव में गोवर्धन पूजा के दौरान रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने किसानों की कार्यशैली को लेकर टिप्पणी की।

उन्होंने सोमवार को कहा था कि किसान साल में तीन महीने मेहनत करता है, जबकि बाकी नौ महीने ताश, राजश्री, बोतल, चिलम और ‘जय भोले’ में बिताता है। उनका यह बयान सामने आने के बाद किसान संगठनों और विपक्षी नेताओं ने विरोध जताया है।

किसान महासंघ ने बताया अन्नदाताओं का अपमान

सांसद के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के मऊगंज जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने इसकी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह अन्नदाताओं का अपमान है।