मोदी बोले-50 साल पहले सेमीकंडक्टर कंपनी का विरोध हुआ था:भारत में लाल झंडा दिखाया गया, मैंने फाइलें बनवाईं, चार साल में ढेरों फैसिलिटी शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह पश्चिम बंगाल के IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली यानी स्थापना के 75 साल के कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम ने इस मौके पर सिक्का जारी किया। 23 मिनट के भाषण में उन्होंने इनोवेशन, डवलपमेंट और IIT खड़गपुर के बारे में बात की। पीएम मोदी ने कहा-जब मैंने सेमीकंडक्टर मिशन शुरू किया तो सवाल उठे कि इसकी क्या जरूरत है, यह देश भी बना रहा है वो देश भी बना रहा। हम बनाकर क्या हासिल कर लेंगे।

उन्होंने कहा- भारत में 50 साल पहले एक कंपनी सेमीकंडक्टर बनाने आई थी, उसे लाल झंडा दिखाकर रोक दिया गया। जब मैं आया तो खुद अफसरों के साथ बैठकर फाइलें तैयार करवाईं। आज भारत चार सालों में ढेर सारी सेमी कंडक्टर फैसिलिटी शुरू हुई।

IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे होने पर सिक्का जारी किया

IIT खड़गपुर ने बैलगाड़ी से बुलेट ट्रेन तक बदलाव देखा

पीएम बोले- IIT ने यहां बहुत से माइल स्टोन बनाए। 75 सालों में भारत ने बैलगाड़ी से बुलेट ट्रेन तक, डाकपत्रों से सोशल मीडिया तक बहुत कुछ बदलते देखा है।

सेनानियों के डिटेन सेंटर पर IIT खड़गपुर

पीएम मोदी ने कहा- बंगाल की वो धरती है, जहां से नेशनल मूवमेंट बने। यह संस्थान वहीं पर बना है जो स्वंत्रता सेनानियों का डिटेंशन कैंप हुआ करता था। उस समय उनकी गतिविधि आज भी मंत्र की तरह गूंजती होगी।

छात्र IIT की यादों की चाय पर चर्चा करते होंगे

मोदी ने कहा- मैं यहां सभी स्टूडेंट, स्टॉफ को, सभी एल्यूमिनाई को बधाई देता हूं। साथियों IIT की यादें ऐसी होती हैं, जिसकी यादें सालों तक याद रहती हैं। वे चाय पर इसकी चर्चा करते हैं।

इसरो को नौजवानों के लिए ओपन किया

पीएम बोले- हमारे देश में स्पेस में सिर्फ एक प्लेटफॉर्म इसरो का था, वहां इंट्री रिस्ट्रिक्टेड थी। कोई भी मिशन लॉन्च के लिए अलग सिस्टम था। इसरो के बाहर युवाओं को इंट्री ही नहीं थी। हमने इसे नौजवानों के लिए ओपन किया।

स्पेस स्टार्टअप कभी असंभव था, आज असलियत है

मोदी बोले- आज IIT खड़गपुर के स्टूडेंट ने स्काईरूट शुरू करके पहला प्राइवेट सैटेलाइट लॉन्च कर दिया। आज ऐसे बहुत स्पेस स्टार्टअप हैं जो आगे बढ़ रहे हैं। कभी ये असंभव था, लेकिन आज ये असलियत है।

मैं चुनौतियों को चुनौती देता हूं

पीएम ने कहा- आज हमारा सामर्थ्य इससे तय होता है कि हम कितनी चुनौतियों को चुनौती देने का साहस करते हैं। मेरे स्वभाव में है कि मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना नहीं रह सकता। हम चुनौती को चुनौती देते हैं या कितनी जल्दी संतुष्ट होकर बैठ जाते हैं। मरी पड़ी सोच को जीने वाले लोग जिंदगी नहीं जी सकते।

IIT खड़गपुर देश का पहला IIT इंस्टीट्यूट है