हरियाणा के फरीदाबाद में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) की छात्रा अरुणा की उसके बॉयफ्रेंड ने जहर देकर हत्या कर दी। वह बॉयफ्रेंड विपिन यादव के साथ एक होटल में ठहरी हुई थी। मंगलवार को पुलिस को मौके से एक कंफेशन (कबूलनामा) नोट मिला है, जिस पर विपिन के साइन हैं। इसमें उसने लिखा है-
मैंने युवती की हत्या कर दी है। अब मैं भी आगरा नहर में कूदकर जान देने जा रहा हूं।
इसके अलावा, पुलिस को युवती के शव के पास चूहे मारने की दवा के रैपर भी मिले हैं। आशंका है कि इसी दवा को युवती को दिया गया था। पुलिस के मुताबिक, अरुणा (19) और उसका बॉयफ्रेंड विपिन यादव (24) दोनों कुरैशीपुर गांव की गांधीनगर कॉलोनी के रहने वाले हैं और पड़ोसी हैं।
वारदात के बाद आरोपी विपिन सोमवार शाम को होटल से निकल गया। फिलहाल, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। साथ ही, मौके से मिले कंफेशन नोट की भी जांच की जा रही है।
- सोमवार सुबह यूनिवर्सिटी जाने के लिए निकली: गांधीनगर गांव कॉलोनी के रहने वाले शंभू ने बताया कि उनकी बेटी अरुणा सोमवार सुबह दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) जाने के लिए घर से निकली थी। वह डीयू से बीटेक दूसरे साल की पढ़ाई कर रही है। दोपहर 12 बजे उसकी आखरी बार अपनी मम्मी से बात हुई थी। इसमें उसने 3 बजे तक घर पहुंचने की बात कही थी। मगर, 3 बजे के बाद अरुणा ने फोन नहीं उठाए।
- मंगलवार को पुलिस से मिली मौत की सूचना: उन्होंने बताया कि वह पूरी रात भर उससे संपर्क करने की कोशिश करते रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अरुणा का कोई सुराग नहीं मिलने पर मंगलवार सुबह परिजनों ने पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी। इसके कुछ घंटे बाद पुलिस ने उन्हें एक युवती का शव ‘होटल जोया’ में मिलने की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अरुणा के रूप में की।
- सोमवार सुबह बुक किया कमरा नंबर 204: पुलिस के मुताबिक, अरुणा और उसके बॉयफ्रेंड विपिन यादव ने 23 नवंबर को कमरा नंबर 204 बुक किया था। पुलिस ने जब सीसीटीवी चेक किया तो पता चला कि विपिन यादव सोमवार की शाम को कमरे का गेट बंद करके वहां से निकल गया था। इसके बाद सुबह स्टाफ ने कमरे को खोला।
- होटल के कमरे में बेड मृत हालात में मिली: मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे जब होटल का स्टाफ कमरा खाली कराने को लेकर कमरे के बाद पहुंचा तो किसी ने उनकी बातों का कोई जबाव नहीं दिया। इसके बाद मास्टर चाबी से कमरा खोला गया तो युवती बेड पर युवती बेड पर बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे।
- पुलिस को मौके से मिला एक कंफेशन नोट: मामले की सूचना मिलते ही सराय थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कमरे को चेक किया तो चूहे मारने वाली दवाई के खाली रैपर और एक कंफेशन नोट मिला। पुलिस को आंशका है कि युवती को चूहे मारने वाली दवाई पिलाई गई। कंफेशन नोट पर युवक विपिन यादव ने साइन करते हुए लिखा है कि उसने युवकी की हत्या की है और वह खुद भी आगरा नहर में कूदने जा रहा है।
युवक की आगरा नहर में तलाश कर रही पुलिस
उधर, इस मामले की जांच कर रहे धौज थाना पुलिस इंचार्ज अनिल कुमार के मुताबिक पोस्टमॉर्टम होने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस को कमरे से चूहे मारने वाली दवाई के रैपर मिले हैं, इसलिए माना जा रहा है कि युवक ने चूहे मारने वाली दवाई पिलाई है। अभी तक यह पता नही चल पाया कि युवक ने ऐसा क्यों किया।
पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है। जिस आगरा नहर में युवक ने कूदने की बात कही है, वहां भी टीम भेजी गई है। पुलिस टीम उसे तलाश कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे है।