लुधियाना में 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना को बड़ा झटका लग सकता है। नगर निगम की ओर से बनाए जा रहे दो ई-बस डिपो में से घोड़ा कॉलोनी डिपो का काम नवंबर की तय समयसीमा में पूरा होना मुश्किल नजर आ रहा है।
यहां 3.5 एकड़ जमीन पर पुलिस के जब्त वाहन खड़े होने के कारण निगम को पूरे प्लॉट का कब्जा नहीं मिल पाया है। इसके चलते निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। हालांकि, निगम ने उपलब्ध जमीन पर काम शुरू करवा दिया है, लेकिन अब तक करीब 20 प्रतिशत काम ही पूरा हो सका है।
नगर निगम के अधिकारी कई बार पुलिस विभाग से जमीन खाली करवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक पूरा प्लॉट निगम को नहीं मिल पाया है। प्रोजेक्ट की निगरानी कर रहे सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर शाम लाल गुप्ता ने मीडिया से कहा कि पुलिस अधिकारियों के साथ इस संबंध में बातचीत चल रही है। जल्द ही पूरी जमीन अतिक्रमण से मुक्त हो जाएगी।
12.33 करोड़ से बनेगा 70 बसों की क्षमता वाला डिपो केंद्र सरकार की पीएम-ई-बस सेवा योजना के तहत लुधियाना में दो ई-बस डिपो बनाए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य शहर में प्रस्तावित 100 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए जरूरी बुनियादी ढांचा तैयार करना है।
डिपो 12.33 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा घोड़ा कॉलोनी में 70 बसों की क्षमता वाला डिपो 12.33 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। वहीं, हम्बड़ां रोड पर 30 बसों की क्षमता वाला दूसरा डिपो 5.82 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जा रहा है।
वर्कशॉप और प्रशासनिक भवन बनाए जाएंगे दोनों डिपो में बस शेड, चार्जिंग स्टेशन, मेंटेनेंस वर्कशॉप और प्रशासनिक भवन बनाए जाएंगे। प्रत्येक डिपो में ऐसा चार्जिंग स्टेशन होगा, जहां एक समय में 30 बसों को चार्ज किया जा सकेगा।
हम्बड़ां रोड डिपो 30 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य नगर निगम के एसई शाम लाल गुप्ता के मुताबिक, हम्बड़ां रोड स्थित डिपो को 30 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, घोड़ा कॉलोनी में जमीन खाली नहीं होने के कारण निर्माण कार्य की रफ्तार प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से बसों की सप्लाई के लिए ठेकेदार का चयन किया जा चुका है। निगम को अगले साल से इलेक्ट्रिक बसें मिलनी शुरू हो जाएंगी।
भाजपा ने सरकार और निगम पर उठाए सवाल भाजपा के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन ने ई-बस डिपो के निर्माण में देरी को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण प्रोजेक्ट कई महीनों से प्रभावित है।
नवंबर की समयसीमा में पूरा नहीं हो पाया सरीन के मुताबिक, 12.33 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे घोड़ा कॉलोनी डिपो का काम अभी केवल 20 प्रतिशत पूरा हुआ है। वहीं, 5.82 करोड़ रुपए की लागत वाले हम्बड़ां रोड डिपो का काम भी नवंबर की समयसीमा में पूरा नहीं हो पाया है।
कुल लंबाई 152 किलोमीटर प्रस्तावित उन्होंने यह भी दावा किया कि नगर निगम ने अभी तक प्रस्तावित सात रूटों के बस रूट, स्टॉपेज और टाइमटेबल फाइनल नहीं किए हैं। इन सात रूटों की कुल लंबाई 152 किलोमीटर प्रस्तावित है।