इस बार होली में बारिश खलल डाल सकती है। कानपुर में अगले 3 दिन बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं, लखनऊ में तेज हवाएं चलेंगी। इसके अलावा, पश्चिम यूपी में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दरअसल, सोमवार को मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। राजस्थान में बारिश और ओले का अ
CSA यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. SN सुनील पांडेय ने बताया, “कानपुर में अगले तीन दिनों तक हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। छुटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके बाद आसमान साफ रहेगा। धूप सामान्य दिनों की तरह ही खिलेगी। मौसम का यह असर कानपुर मंडल के 6 जिले औरैया, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर देहात और कानपुर शहर में होगा। हवा के दबाव के चलते रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, सुबह हल्की ठंडक का एहसास होगा।
वहीं, सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
लर्ट है। ऐसे में मौसम विभाग का अनुमान है कि यूपी में भी होली में मौसम बिगड़ सकता है।
लखनऊ में दिन भी चलेंगी तेज हवाएं
लखनऊ में भी होलिक दहन यानी आज और धुलंडी यानी कल तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार सुबह हल्की ठंड होगी। फिर दोपहर तक गुनगुनी धूप होगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री के आसपास रहेगा। यहां 12-14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
वेस्ट यूपी में हो सकती है ओलावृष्टि
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी यूपी के भी कुछ इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। ओलावृष्टि की भी संभावना है। एक्सपर्ट का कहना है कि इस बार मौसम में तेजी से बदलाव हुए हैं। यानी फरवरी के आखिरी में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी है। इसी का असर है कि राजस्थान और मध्यप्रदेश में होली में बारिश हो रही है। जबकि उत्तर प्रदेश में इसकी संभावना बनी हुई है।
इस साल फरवरी ने गर्मी का करीब 122 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। फरवरी में ही तापमान 32 डिग्री तक जा चुका है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मार्च में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। फरवरी के बाद मार्च में भी लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मार्च के पहले सप्ताह में ही तापमान 6 डिग्री तक बढ़ चुका है। होली के बाद हीटववे चलने की भी आशंका जताई जा रही है।
मध्यप्रदेश में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी से फसलें बर्बाद हो गई हैं। मंदसौर, रतलाम, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, भोपाल समेत कई जिलों में गेहूं-चने की फसलें बिछ गई हैं। सरकार ने सर्वे भी शुरू करा दिया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन यानी 9 मार्च तक तेज आंधी के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई है। मंगलवार को भी भोपाल, इंदौर समेत करीब 30 जिलों में बारिश के आसार हैं। प्रदेश में पिछले 3 दिन से मौसम बदला हुआ है।
राजस्थान में होली-धुलंडी पर एक बार फिर मौसम में हुआ। बाड़मेर में बारिश के साथ ओले गिरे। वहीं मौसम विभाग ने तीन दिन 28 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। बारिश-ओलों के साथ आंधी भी चलने की आशंका है। ऐसे में फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।