जगराओं की विवाहिता से दिल्ली में मारपीट:दहेज की मांग को लेकर तंग किया, पिता की शिकायत पर पति और सास-ससुर पर केस

लुधियाना के जगराओं की विवाहिता से दहेज के लिए दिल्ली में मारपीट की गई। यही नहीं, जब मांग पूरी न हुई तो उसे मायके भेज दिया गया। दुखी होकर विवाहिता ने सारी बात पिता को बताई। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत कर दी। पुलिस ने दिल्ली के कालका अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर E-32 के रहने वाले पति विनय कुमार, ससुर राम पती यादव और सास ऊषा देवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

महिला थाने के ASI सुरजीत सिंह ने बताया कि विश्वनाथ यादव निवासी ढिल्लो कालोनी गली नंबर 14 हरि सिंह रोड जगराओं ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने कुछ समय पहले अपनी बेटी की शादी विनय कुमार यादव से करवाई थी। शादी के समय लड़के वालों की हर मांग को पूरा करते हुए दहेज भी दिया गया। उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़ कर खर्चा किया। मगर, शादी के कुछ समय बाद ही उसकी बेटी को दहेज कम लेकर आने के लिये तंग परेशान किया जाने लगा। इतना ही नही ओर दहेज लाने के लिये उसका पति अपने माता पिता के इशारे पर उस की बेटी के साथ मारपीट करने लगा।