रोहतक में 2 स्कूल बसों की आपस में टक्कर:एक में 15 स्टूडेंट्स सवार थे, दूसरी में बाराती; 6 को चोटें आईं, PGI में भर्ती

हरियाणा के रोहतक में सोमवार सुबह 2 प्राइवेट स्कूल बसों की आपस में टक्कर हो गई। इनमें से एक बस में बच्चे थे। जबकि, दूसरी में बाराती भरे हुए थे। इस हादसे में 6 बच्चों को चोट लगी हैं। वहीं, दोनों बसों के ड्राइवर भी घायल हैं। हालांकि, पुलिस ने किसी जानी नुकसान की पुष्टि नहीं की।

सभी घायलों को रोहतक पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू की है। स्कूल बस के ड्राइवर का कहना है कि दूसरी बस के ड्राइवर ने तेजी में आकर टक्कर मार दी।

  • एक बस सड़क से जा रही, दूसरी कट से निकली: जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 8 बजे प्राइवेट स्कूल की बस बच्चों को लेकर शाहपुर स्कूल की तरफ जा रही थी। जब बस लाखनमाजरा बाईपास पर पहुंची तो वहां कट से जेड ग्लोबल स्कूल भगवतीपुर की बस निकली।
  • एक पलट गई, दूसरी टूट गई: सीएचसी के पास अचानक कट से बस निकलने के कारण दोनों बसों के ड्राइवर एक-दूसरे को देख नहीं पाए और बसों की टक्कर हो गई, जिसमें एक बस पलट गई और दूसरी बस आगे से क्षतिग्रस्त हो गई।
  • बच्चों में चीख पुकार मची, कुछ घायल: हादसे के दौरान स्कूल बस में कुछ बच्चे भी सवार थे, जिनमें चीख-पुकार मच गई। हादसे में 6-7 बच्चों को चोट आई है। हालांकि, किसी की जान नहीं गई और सभी सुरक्षित हैं, लेकिन गाड़ियों की स्थिति देखकर लग रहा है कि बड़ा हादसा हुआ है।
  • बस ड्राइवर हादसे में हुए घायल: सड़क पर टकराई दो स्कूल बसों के ड्राइवर भी हादसे में घायल हुए हैं। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि, लोग हादसा होने के पीछे इन्हीं की गलती मान रहे हैं, इन पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

बड़ा हादसा टल गया, घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लाखनमाजरा थाने के एसएचओ समरजीत सिंह ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे सीएचसी के पास 2 स्कूल बसों की टक्कर हुई है। इनमें कुछ बच्चे सवार थे, जिनमें से कुछ बच्चों को हल्की चोट लगी हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। सभी की हालत ठीक है।

SHO ने कहा कि लोगों ने बताया कि बसों के ड्राइवर लापरवाही के गाड़ी चला रहे थे। हालांकि, उन्हें भी चोट लगी है। उनसे पूछताछ की जाएगी और उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस मामले में जांच कर रही है।

E-Paper 2025