शेयर बाजार में आज यानी 10 फरवरी को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 300 अंक की तेजी के साथ 84,350 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 100 अंक की बढ़त है, ये 25,950 पर कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग, एनर्जी और ऑटो शेयर्स में बढ़त है।
ग्लोबल मार्केट में बढ़त
- जापान का निक्केई इंडेक्स 2.54% चढ़कर 57,795 पर और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.18% ऊपर 5,307 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.49% चढ़कर 27,160 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 4,122 पर फ्लैट कारोबार कर रहा है।
- 9 फरवरी को अमेरिका का डाउ जोंस 0.04% ऊपर 50,135 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.90% और S&P 500 0.47% चढ़कर बंद हुआ।
विदेशी निवेशकों ने 9 फरवरी को 2,222 करोड़ के शेयर खरीदे
- विदेशी निवेशकों (FII) ने 9 फरवरी को ₹2,222 करोड़ और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने ₹263 करोड़ के शेयर खरीदे।
- दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे थे।
आज आय फाइनेंस और फ्रैक्टल एनालिटिक्स के IPO का दूसरा दिन
नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) आय फाइनेंस और फ्रैक्टल एनालिटिक्स कंपनी के IPO का आज दूसरा दिन है। निवेशक 11 फरवरी तक इसमें बोली लगा सकेंगे। आय फाइनेंस इस इश्यू के जरिए 1,010 रुपए जुटाना चाहती है। वहीं फ्रैक्टल एनालिटिक्स का 2,833.90 करोड़ रुपए जुटाने का प्लान है।
कल बाजार में रही थी बढ़त
इससे पहले कल यानी 9 नवंबर को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 485 अंक की तेजी के साथ 84,066 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 174 अंक की बढ़त रही, ये 25,867 पर बंद हुआ था।