पंजाब में आम आदमी पार्टी के एक सरपंच की हत्या के बाद प्रदेश में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने आप सराकार के खिलाफ तंज कसा। इसमें कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के साथ कई नेताओं पंजाब में लॉ एड ऑर्डर को लेकर आप सरकार को कटघरे में खड़ा किया।
जालंधर कैट से कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने मोगा में हुई एक रैली का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि आखिर पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव को एक राजनीतिक रैली में क्यों ले जाया गया? उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी को अपने ही नेताओं पर भरोसा नहीं है, इसलिए वे अधिकारियों को रैलियों में उतार रहे हैं
पंजाब में कानून का शासन पूरी तरह खत्म
वहीं, पंजाब विधानसभा में नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि पंजाब में कानून का शासन पूरी तरह खत्म हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब सत्ताधारी पार्टी के अपने लोग ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा। उन्होंने इसे जंगल राज की स्थिति करार दिया।
आप सरकार पर साधा निशाना
इसके अलावा पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी जिम्मेदारी संभालनी चाहिए। उन्होंने ट्वीट और बयानों के जरिए कहा कि पंजाब में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस प्रशासन राजनीति के दबाव में काम कर रहा है।
पंजाब में बढ़ती गैंगस्टर संस्कृति
वहीं सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा की अक्सर सोशल मीडिया के जरिए पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते रहते हैं। उन्होंने इस हत्या को पंजाब में बढ़ती गैंगस्टर संस्कृति और राजनीतिक रंजिश का परिणाम बताया।
कांग्रेस नेता ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी उंगली उठाई। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं और ऐसे में DGP व मुख्य सचिव अपने पेशेवर दायित्वों को निभाने में पूरी तरह विफल रहे हैं। पुलिस और प्रशासन का ध्यान कानून व्यवस्था संभालने के बजाय राजनीतिक आयोजनों पर ज्यादा है।
पोस्टर वार छोड़ काम पर ध्यान दे AAP
आम आदमी पार्टी को नसीहत देते हुए परगट सिंह ने कहा कि सरकार को सोशल मीडिया की जंग और ‘पोस्टर वार’ से बाहर निकलना चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं नहीं समझ पा रहा कि AAP क्या सोच रही है। उन्हें अब सिर्फ और सिर्फ काम पर ध्यान देना चाहिए।”
लोगों का भरोसा खो चुकी है सरकार
इसके अलावा परगट सिंह ने दावा किया कि पंजाब की जनता अब आम आदमी पार्टी से अपना विश्वास खो चुकी है। उन्होंने सरकार से अपील की कि वे दिखावे की राजनीति बंद करें और राज्य के गंभीर मुद्दों, विशेषकर बिगड़ती कानून व्यवस्था पर गंभीरता से फोकस करें।