Happy Nag Panchmi 2021: नाग देवता को पिलाएं दूध मीठा, आपके घर में हो धन-समृद्धि की वर्षा

Happy Nag Panchmi 2021: सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को हर वर्ष नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन नागों की पूजा करने का विधान है। इस वर्ष नाग पंचमी 13 अगस्त दिन शुक्रवार को है। नाग पंचमी के दिन 12 नागों की पूजा होती है। आज के दिन नाग पूजा करने से व्यक्ति को कुंडली में कालसर्प दोष से भी मुक्ति मिलती है। नाग पंचमी के इस पावन अवसर पर आप भी अपने प्रियजनों, दोस्तों, परिजनों और शुभचिंतकों को बधाई संदेश और शुभकामनाएं भेजें। उन पर भी नाग देवता की कृपा हो, वे भी कालसर्प दोष से मुक्त हों। उनके जीवन में भी खुशहाली आए और वे सर्प भय से मुक्त हों।

नाग पंचमी 2021 की शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश

1. नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वराय।

नित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मे न काराय नम: शिवाय:।।

आपको और आपके पूरे परिवार को नाग पंचमी 2021 की शुभकामनाएं!

2. नाग देवता करें आपकी सुरक्षा,

पिलाएं दूध उनको मीठा मीठा,

हो आपके घर में धन-समृद्धि की वर्षा,

ऐसा शुभ हो नाग पंचमी का त्योहार आपका।

Happy Nag Panchami 2021

3. भगवान भोलेनाथ के गले में जो वासुकी हैं शोभायमान,

जिन्होंने भीम को दिया हजार हाथियों के बल का वरदान,

उनके आशीर्वाद से आपके घर में भरा रहे धन-धान्य,

आप सभी को मुबारक हो नाग पंचमी का त्योहार।

नाग पंचमी 2021 की बहुत-बहुत बधाई!

4. देवों के देव महादेव का है आभूषण,

भगवान विष्णु का शेषनाग है सिंहासन,

अपने फन पर जिसने पृथ्वी को उठाया,

उस नाग देवता को मेरा अभिनंदन।

नाग पंचमी 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं एवं कोटि कोटि बधाई।

5. करो भक्तों नाग देव की पूजा दिल से,

होंगे देवों के देव महादेव बहुत खुश,

नाग देव को नाग पंचमी पर पिलाओ दूध,

भोलेनाथ देंगे वरदान, दूर होंगे सारे दुख।

हैप्पी नाग पंचमी 2021

6. सावन का आया भक्तों महीना है,

नाग पंचमी का त्योहार है,

जो दिल से बाबा का नाम जपे हरदम,

उसका होता हमेशा बेड़ा पार है।

आपको और आपके पूरे परिवार को नाग पंचमी 2021 की बहुत बधाई!

7. महादेव के प्यारे नाग देवता,

करते हैं पूरी सबकी मनोकामनाएं,

पूरे होंगे सब काम आपके,

जब शुद्ध रहेगी आपकी भावना।

Happy Nag Panchami 202