सेंसेक्स 700 अंक चढ़कर 74,550 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 200 अंक ऊपर 23,350 पर आया; मेटल और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी

आज यानी शुक्रवार, 12 जून को सेंसेक्स 700 अंक की तेजी के साथ 74,550 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंकों की तेजी है, ये 23,350 पर पहुंच गया।

आज के कारोबार में रियल्टी, मेटल और बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी है। वहीं सुबह सेंसेक्स 1000 अंक और निफ्टी 300 अंक की तेजी के साथ खुला था।

ईरान-अमेरिका की डील की खबरों से मार्केट चढ़ा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने एक नई डील को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत ईरान कभी परमाणु हथियार नहीं रखेगा और डील होते ही होर्मुज स्ट्रेट को खोल दिया जाएगा। हालांकि ईरान ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसी बयान की वजह से शेयर बाजार चढ़ा है।

एशियाई बाजारो में तेजी, साउथ कोरिया का बाजार 8% चढ़ा

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
कोस्पी (साउथ कोरिया) 8393 629 8.04%
निक्केई (जापान) 66443 2226 3.47%
हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 24720 471 1.92%

अमेरिकी बाजारों में कल तेजी रही

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
डाउ जोन्स 50849 930 1.86%
नैस्डैक 25810 640 2.54%
S&P 500 7394 127 1.75%

विदेशी निवेशकों ने कल 1987 करोड़ के शेयर बेचे

कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन
DII 4,225 18,673 94,083
FII/FPI -1,987 -14,234 -75,139

डे-हाई से 562 अंक गिरकर 73,833 पर बंद हुआ था सेंसेक्स

शेयर बाजार में कल यानी 11 जून को मिला-जुला कारोबार रहा। सेंसेक्स डे हाई से 562 अंक गिरकर 73,833 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 23,162 के स्तर पर आ गया है। कल के कारोबार में आईटी और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही।

सेंसेक्स सुबह गिरावट के साथ खुला था। लेकिन कारोबार के दौरान ये करीब 400 अंक चढ़कर 74,394 के डे हाई पर पहुंच गया। हालांकि 1 बजे के बाद बाजार में तेज बिकवाली आई और सेंसेक्स 150 अंक गिरकर 73,833 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 53 अंकों की गिरावट रही।