राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) कार्यालय परिसर में सिक्योरिटी सिस्टम को मजबूत किया जा रहा है। यहां प्रवेश के लिए पास बनाना सभी के लिए जरूरी कर दिया है। परिसर में अफसरों की बिना अनुमति व बाहर बने काउंटर से पास लिए बिना कोई भी परिसर में प्रवेश नहीं कर सकता।
साथ ही आरपीएससी अध्यक्ष ले.कर्नल केसरी सिंह की पहल पर सुरक्षा को लेकर नवाचार किया जा रहा है। इसमें सभी अफसरों, कार्मिकों व आने वाले कैंडिडेट्स के लिए कलर कोडेड आई-कार्ड (पहचान पत्र) व्यवस्था शीघ्र ही लागू होगी। इससे इनकी पहचान में आसानी होगी। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है।
विभिन्न श्रेणियों के लिए निर्धारित किए जाएंगे अलग-अलग रंग
इस नई व्यवस्था के तहत आयोग में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी पद व केटेगरी के अनुसार अलग-अलग रंगों के विशिष्ट आई-कार्ड शीघ्र ही जारी किए जाएंगे। इससे गैजेटेड ऑफिसर (राजपत्रित अधिकारी), मंत्रालयिक कर्मचारी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और संविदा कर्मचारी के लिए अलग-अलग रंग के आईडी कार्ड होंगे।
आगंतुकों (विजिटर्स) के लिए सख्त और पारदर्शी गेट पास प्रणाली
आयोग परिसर में आने वाले बाहरी लोगों और आगंतुकों की सुरक्षा पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। आयोग कार्यालय में आने वाले विजिटर्स को उनके आने के उद्देश्य, सरकारी कार्य अथवा निजी कार्य के आधार पर अलग-अलग गेट पास व कार्ड शीघ्र ही जारी किए जाएंगे।
विजिटर्स के लिए यह अनिवार्य होगा कि वे आयोग परिसर से बाहर लौटते समय सुरक्षा काउंटर पर अपना पास/कार्ड वापस जमा करवाएं। इससे परिसर में किसी भी प्रकार का अनधिकृत प्रवेश पूरी तरह असंभव हो जाएगा।
सुरक्षा और गोपनीयता की दृष्टि से मील का पत्थर
आयोग की अति-संवेदनशील कार्यप्रणाली और परीक्षाओं की शुचिता को बनाए रखने के लिए यह नवाचार बेहद अहम माना जा रहा है। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए सेवन-लेयर प्रोटेक्शन सिस्टम (न्यूमेरिक लॉक सहित) और परीक्षा के दौरान प्रत्येक अभ्यर्थी की सीट-टू-सीट रियल-टाइम वीडियोग्राफी जैसी व्यवस्थाओं के साथ यह नया कलर कोडेड आई-कार्ड और विजिटर पास सिस्टम आयोग की सुरक्षा को एक नए स्तर पर ले जाएगा।
प्रशासनिक अनुशासन को और अधिक पुख्ता करने के लिए यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि नई व्यवस्था लागू होने के उपरांत आयोग के प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी के लिए कार्यालय अवधि के दौरान आई-कार्ड अनिवार्य रूप से पहनना आवश्यक होगा।
RPSC अध्यक्ष ने इन्टरनल ऑडिट कराकर तैयार किया रोड-मैप:दूर होंगी कमियां, बनेगा मजबूत सुरक्षित सिस्टम, AI से कॉपी की जांच होगी
RPSC अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल केसरी बोले-नई भर्तियां समय पर करवाएंगे:गति और गोपनीयता के निर्देश दिए, कहा- जाति-धर्म नहीं, निष्ठा ही हमारी पहचान
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में सोमवार को सदस्यों के लिए विशेष ओरिएंटेशन और कार्यालय निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोग अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल केसरी सिंह की पहल पर हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य आयोग की कार्यप्रणाली, तकनीकी प्रक्रियाओं और विभागीय जिम्मेदारियों की बेहतर समझ विकसित कर पारदर्शिता, जवाबदेही और समन्वय को मजबूत करना था।