जहानाबाद में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत:ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या का आरोप, 4 साल पहले पति ने की थी दूसरी शादी

जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र के चिरी गांव में विवाहिता सुशीला देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और जांच शुरू की।

4 साल पहले दामाद ने की दूसरी शादी

मृतका की मां कंचन देवी ने बताया कि 2018 में सुशीला की शादी चिरी गांव के सतीश मिस्त्री से हुई थी। करीब चार साल पहले दामाद ने दूसरी शादी कर ली, जिसके बाद सुशीला को परेशान किया गया।

पति दूसरी पत्नी के साथ रहने लगा और खर्च देना भी बंद कर दिया था। महिला थाने में शिकायत भी हुई थी।।

ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

मंगलवार रात तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली। मायके वाले अस्पताल पहुंचे, पर सुशीला की मौत हो चुकी थी। मां ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया। ससुराल वाले फरार हैं।

थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला घरेलू विवाद से जुड़ा लग रहा है