मथुरा ब्रजरज उत्सव में प्राची-राघव ने सुनाया गाना:पंडाल में झूमे दर्शक, तालियां बजाकर की हौसला अफजाई

मथुरा में ब्रजरज उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अंतिम शाम सोमवार को संगीत के नाम रही। बैक स्टेज सिबलिंग्स के प्राची और राघव ने अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों का मन मोह लिया। दोनों की गायकी ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाते रहे।

प्राची और राघव की संगीत प्रस्तुति में दर्शक देर तक डूबे रहे। उनकी आवाज और मंच पर प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। कलात्मक अभिव्यक्ति और संगीत के इस संगम ने शाम को खास बना दिया।

ब्रजरज उत्सव में ब्रज की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के साथ संगीत, लोककला और साहित्य को भी मंच दिया गया। स्थानीय लोक कलाकारों और स्ट्रीट परफॉर्मर्स ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई। गोकुल गांव की थीम, सांझी कला, चित्रांकन और सेल्फी प्वाइंट भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे।

इस बीच दुकानदारों और शिल्पकारों की मांग पर उत्सव के बाजार को तीन दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। अब धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड में प्रदर्शनी, फूड कोर्ट और हस्तशिल्प के स्टॉल 5 नवंबर तक लगेंगे।