अयोध्या से जनकपुर पहुंची सरयू-कमला एक्सप्रेस:1100 यात्री सवार थे, बोले-ट्रेन की सुविधाएं फर्स्ट क्लास

अयोध्या से चलकर सरयू-कमला एक्सप्रेस नेपाल के जनकपुरधाम पहुंची। भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या को माता सीता की जन्मभूमि जनकपुर से जोड़ने वाली इस ट्रेन को पीएम मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

इस दौरान अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे थे। योगी ने कहा था-रेल सेवा भारत और नेपाल के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत करेगी।

ट्रेन में 1100 से अधिक यात्री सवार थे। 604 किलोमीटर का सफर तय करने में ट्रेन को करीब 19 घंटे लगे।

मुख्य टिकट निरीक्षक अयोध्या शिवानंद यादव ने बताया-अयोध्या से गोरखपुर तक ट्रेन का सफर काफी अच्छा रहा। इस दौरान यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।

यात्री प्रियंका गुप्ता ने बताया- अयोध्या में रामलला के दर्शन करने आई थी। मैंने सोचा कि जनकपुर नेपाल जाकर मां जानकी के भी दर्शन करूं। मेरे लिए यह बहुत सौभाग्य की बात है। दो देशों को जोड़ने वाली इस ट्रेन में यात्रा करने का मौका मिला।