सोने-चांदी के दामों में आज भी गिरावट, चांदी 56 हजार और सोना 51 हजार के नीचे आया

आज सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, सर्राफा बाजार में सोना 222 रुपए सस्ता होकर 50,656 रुपए पर पहुंच गया है। अगर चांदी की बात करें तो सर्राफा बाजार में ये 209 रुपए सस्ती होकर 55,888 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

दो दिनों की गिरावट के बाद आज शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 324 अंकों की बढ़त के साथ 54,210.10 पर खुला
13 जुलाई को बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 324 अंकों की बढ़त के साथ 54,210.10 पर खुला। वहीं निफ्टी 61.10 अंक यानी 0.38% की बढ़त के साथ 16119.40 के स्तर पर नजर आ रहा है। इससे पहले सोमवार और मंगलवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी।

100 डॉलर के नीचे आया कच्चा तेल, पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने की संभावना
कच्चा तेल 100 डॉलर के नीचे आ गया है। अभी ये 99 डॉलर प्रति बैरल पर व्यापार कर रहा है। इससे न केवल पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने की संभावना है, बल्कि विमान यात्रा से लेकर, पेंट, कपड़े और सीमेंट तक सस्ते हो सकते हैं। चीन के बड़े इलाकों में कोविड के नए वैरिएंट का संक्रमण फैलने के बाद लगी पाबंदियों की वजह से क्रूड की मांग कमजोर पड़ने की आशंका के चलते यह गिरावट आ रही है।

मुंबई में 4 रुपए किलो महंगी हुई CNG, पीएनजी की कीमत में भी बढ़ोतरी
सरकारी गैस कंपनी महानगर गैस ने CNG और PNG के दाम बढ़ा दिए हैं। 12 जुलाई आधी रात से मुंबई में CNG के दाम 4 रुपए प्रति किलो और PNG के दाम 3 रुपए/SCM बढ़ गए हैं। इसके मुताबिक, अब मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में CNG का नया रेट 80 रुपए किलो और PNG का रेट 48.50 रुपए प्रति SCM है।