JEN और पशुधन सहायक का रिजल्ट जारी:20 जुलाई से 10 अगस्त तक होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेरिट के आधार पर मिलेगी पोस्टिंग

राजस्थान के लाखों कैंडीडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। कर्मचारी चयन बोर्ड में JEN और पशुधन सहायक भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। कर्मचारी चयन बोर्ड ने पशुधन सहायकों के 1436 पदों के लिए 2872 उम्मीदवारों को शार्टलिस्ट किया है। वहीं JEN के 1092 पदों के लिए 2184 उम्मीदवारों को शार्टलिस्ट किया गया है।

जिन्हें 20 जुलाई से 10 अगस्त तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है। इसके बाद बोर्ड द्वारा मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को पोस्टिंग दी जाएगी। भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख और समय देख सकते हैं।

JEN की तीन विभागों में होगी भर्ती

  • राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की और से निकली गई इस भर्ती में सार्वजनिक निर्माण विभाग में ( पीडब्ल्यूडी ) जेईएन (डिग्री) के 422 पदों पर और जेईएन (डिप्लोमा) के 66 पदों पर भर्ती होगी।
  • जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ( पीएचईडी ) में जेईएन (सिविल डिग्री) के 204, जेईएन (सिविल डिप्लोमा) के 101, जेईएन (यांत्रिक-विद्युत डिग्री) के 37, जेईएन (यांत्रिक-विद्युत डिप्लोमा) के 26 पदों पर भर्ती की जाएगी।
  • इसके साथ ही स्वायत्त शासन विभाग में जेईएन (सिविल-डिग्री) के 145, जेईएन (सिविल-डिप्लोमा) 36, जेईएन (विद्युत-डिग्री) के 44 और जेईएन (विद्युत-डिप्लोमा) के 11 पदों पर भर्ती होगी।
  • जिसमे सिलेकट होने पर कॅंडिडाते को प्रारम्भिक वेतनमान 33,800 रुपए निर्धारित किया गया है। वहीं, प्रोबेशन पीरियड में मासिक नियत वेतन राज्य सरकार के अनुसार दिया जाएगा।

पशुधन सहायक के लिए 2832 स्टूडेंट्स को किया शॉर्टलिस्ट

राजस्थान में पशुधन सहायक के 1436 पदों के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड ने 2 हजार 832 स्टूडेंट्स को शॉर्ट लिस्ट किया है। इनमे से स्टूडेंट्स को डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के बाद मेरिट के आधार पर सिलेक्ट किया जाएगा। इनमें से 197 कैंडिडेट्स को टीएसपी एरिया में पोस्टिंग मिलेगी। जबकि 1239 कैंडिडेट्स को नॉन टीएसपी एरिया में पोस्टिंग दी जाएगी। जहां हर महीने पे मैट्रिक्स-8 के अनुसार 26,300 से लेकर 85,500 रुपए तक सिलेक्ट कैंडिडेट को सैलरी दी जाएगी।

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले https://rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज रिजल्ट पर क्लिक करें।
  • अब कनिष्ठ अभियंता (JEN) और पशुधन सहायक पर क्लिक करें।
  • यहां Result पर क्लिक करें।
  • अब रिजल्ट की पीडीएफ फाइल खुलेगी।
  • अभ्यर्थी रोल नंबर और नाम की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।