अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में फायरिंग, 5 लोगों की मौत:मरने वालों में पुलिस अधिकारी भी शामिल; एक हफ्ते में दूसरी घटना

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब यहां नॉर्थ कैरोलिना के रैले में गुरुवार रात फायरिंग की घटना हुई। हमले में एक ऑफ-ड्यूटी पुलिस ऑफिसर समेत 5 लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है।

रैले मेयर मैरी-एन बाल्डविन ने बताया कि नेउज रिवर ग्रीनवे इलाके में कई लोगों पर फायरिंग की गई। 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में भी एक पुलिस ऑफिसर शामिल है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
मेयर मैरी ने कहा- देश में गोलीबारी की घटना बढ़ रही हैं। गन वॉयलेंस पर सख्त कानून बनाए जाने की जरूरत है। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने आस-पास रह रहे लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की है।

7 दिन पहले भी हुई थी गोलीबारी
इसके पहले उत्तरी-दक्षिण कैरोलिना में 9 अक्टूबर को एक घर में गोलीबारी हुई थी। इस घटना में भी 5 लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बताया था कि गोलीबारी में 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि एक घायल था, उसने भी अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया था।
अमेरिका के ओहायो में गोलीबारी, 4 लोगों की मौत; पुलिस बोली- आरोपी अभी भी हथियार लेकर घूम रहा
अमेरिका के ओहायो में गोलीबारी हुई है। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस के मुताबिक मामला ओहायो के बटलर टाउनशिप का है। हमलावर एक कार में आया था और घटना को अंजाम देने के बाद यहां से फरार हो गया।
इंडियाना में पार्टी में हुई शूटिंग में 3 की मौत, 7 घायल; कल फ्रीडम डे परेड में 6 लोग मारे गए थे
अमेरिका के इंडियाना में फायरिंग हुई। इसमें 10 लोगों को गोली लगी है, जिसमें से 3 की मौत हो गई है। गैरी पुलिस ने बताया कि हॉलिडे पार्टी के दौरान फायरिंग की घटना हुई। पिछले 24 घंटे में फायरिंग की लगातार ये दूसरी घटना है। इससे पहले शिकागो में फ्रीडम डे परेड के दौरान फायरिंग हुई थी, जिसमें 6 लोग मारे गए थे।