राजस्थान में चली सर्द हवा, पाली में सबसे ठंडी रात:तापमान 20 डिग्री से नीचे, जानें- अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

उत्तरी हवाएं चलने से राजस्थान में अचानक सर्दी बढ़ गई। जोधपुर, चूरू, गंगानगर, अजमेर समेत 20 से ज्यादा शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।

पाली में कल सबसे ज्यादा सर्द रात रही। सर्दी बढ़ने से राजस्थान में अब रात में कूलर-पंखे चलने बंद हो गए। उत्तर भारत में हुई बर्फबारी के कारण तापमान में इतना बदलाव हुआ।

शहरों में पारा औसत से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राज्य में अगले तीन-चार दिन मौसम साफ रहेगा और उत्तरी हवाओं का प्रभाव रहेगा।

मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.3 और न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ये यहां के औसत तापमान से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

पाली जिले में सबसे ठंडी रात रही। यहां का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।