विद्या बालन बनीं भाभी जी घर पर हैं की अंगूरी:यूजर्स बोले- फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया क्या? आप अकेले ही फिल्म हिट करा देती

एक्ट्रेस विद्या बालन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो भाभी जी घर पर हैं की अंगूरी भाभी के डायलॉग पर लिपसिंक करती हुई नजर आ रहीं हैं। वीडियो देखकर फैंस विद्या के एक्सप्रेशन्स की खूब तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं टीवी पर असल में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी आत्रे ने भी विद्या के इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है।

अंग्रेजी एक सेंसुअस भाषा है-विद्या
पोस्ट शेयर करते हुए विद्या ने कैप्शन में लिखा- ‘अंग्रेजी एक सेंसुअस भाषा है।’ वीडियो की शुरुआत भाभी जी घर पर हैं एक डॉयलॉग से होती है, जिसमें अंगूरी भाभी बोलती हैं- अरे सच्ची विभूती जी क्या है ये। चुपचाप बैठिए और वहां पर देखिए, वैसे भी आप हमें से सेंसुअस कर रहे हैं। इस पर विभूति नरायण उन्हें सही करते हुए बताते हैं कि भाभी जी वो कॉन्शियस होता है।’ इस अंगूरी भाभी कहती हैं- सही पकडे़ हैं।’

आपने शिल्पा शिंदे से भी अच्छी एक्टिंग की-यूजर्स
विद्या के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, आप तो शिल्पा शिंदे से भी ज्यादा अच्छे एक्प्रेशन दे रही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- भाभी जी आप बहुत क्यूट हो। एक अन्य यूजर ने लिखा- विद्या जी मूवी में काम मिलना बंद हो गया है क्या जो आप यहां पर दिल बहला रही हो इसमें। आप तो अकेले ही मूवी हिट करा दो, फिर इंस्टाग्राम पर क्यों वीडियो बना रही हो। सोशल मीडिया पर इस तरह के कमेंट्स की भरमार है।