कोलकाता में दूसरा वनडे आज:टीम इंडिया के पास श्रीलंका से लगातार 10वीं सीरीज जीतने का मौका, जानिए दोनों टीम की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया के पास श्रीलंका के खिलाफ लगातार दसवीं वनडे सीरीज जीतने का मौका होगा। भारतीय टीम वनडे सीरीज में श्रीलंका से पिछले 26 साल से नहीं हारी है। उसे आखिरी हार 1997 में मिली थी।

इस मुकाबले में विराट कोहली के पास महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका भी होगा। यहां भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी अपना जलवा बिखेर सकते हैं। रोहित ने इसी मैदान पर वनडे की सबसे बड़ी इंडीविजुअल पारी खेली थी। रोहित ने यहां नवंबर 2014 में श्रीलंका के खिलाफ ही 264 रन बनाए थे।