10वीं पास के लिए ANM की 3736 वैकेंसी:सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, विश्व-भारती विश्वविद्यालय में 801 पदों पर अप्लाई करने की लास्ट डेट आज

सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए हम फिर से 5 लेटेस्ट सरकारी नौकरियों की जानकारी के साथ हाजिर हैं। आज के जॉब अपडेट्स में 10वीं पास युवाओं के लिए 3 नौकरियां हैं। चलिए सबसे पहले इनकी डिटेल्स जानते हैं..

पहली नौकरी: राजस्थान में ANM के 3736 पदों पर वैकेंसी निकली है। सिलेक्शन होने पर 32,300 रुपए से लेकर 85,500 रुपए तक मंथली सैलरी मिलेगी।

दूसरी नौकरी: विश्व-भारती विश्वविद्यालय में 709 पदों पर भी अप्लाई करने की आज लास्ट डेट है। सिलेक्शन होने पर 34,800 रुपए प्रति माह सैलरी मिलेगी।

तीसरी नौकरी: साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे में 548 भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। अप्लाई करने की लास्ट डेट 3 जून, 2023 है। सैलरी 10 से 25 हजार रुपए हर महीने मिलेगी।

सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में निकली 92 वैकेंसी पर 12वीं पास से ग्रेजुएट और छात्र अप्लाई कर सकते हैं। सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट को हर महीने 34 हजार 800 रुपए सैलरी दी जाएगी। मगर ध्यान रहे, इस वैकेंसी पर अप्लाई करने की लास्ट डेट आज है।

गुजरात हाईकोर्ट में निकली 1778 भर्तियों पर ग्रेजुएट छात्र अप्लाई कर सकते हैं। सिलेक्शन होने पर हर महीने 19,900 रुपए से 63,200 रुपए सैलरी मिलेगी।