यूपी में न्याय यात्रा…मुरादाबाद में राहुल-प्रियंका एक साथ:बच्चे को जीप पर बैठाकर पूछे सवाल; कल आगरा में शामिल होंगे अखिलेश यादव

यूपी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा चरण मुरादाबाद से शुरू हो चुका है। आज राहुल के साथ प्रियंका गांधी मुरादाबाद से फतेहपुर सीकरी तक यात्रा कर रही हैं। मुरादाबाद प्रियंका की ससुराल है।

दरअसल, 21 फरवरी को कानपुर पहुंचने के बाद यात्रा रूक गई थी। 2 दिन के ब्रेक के बाद शनिवार को मुरादाबाद से यात्रा फिर शुरू हो चुकी है। अमरोहा, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस से होकर यात्रा आगरा पहुंचेगी। यहां अखिलेश यादव यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद राजस्थान में एंट्री कर जाएगी।

बता दें कि यूपी में चंदौली से भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई थी। यहां प्रियंका गांधी को पहुंचना था। लेकिन स्वास्थ्य कारणों से वह यात्रा में शामिल नहीं हो सकी थीं। इसलिए शनिवार को न्याय यात्रा के 42वें दिन, पहला मौका है, जब भाई राहुल के साथ प्रियंका नजर आने वाली हैं।