साक्षी धोनी के कजिन को डेट कर रहीं कृति सेनन!:मिलेनियर कुलजिंदर बहिया के बेटे हैं कबीर, बहन नुपुर ने मिलवाया था

एक्ट्रेस कृति सेनन को लेकर चर्चा है कि वो इन दिनों यूके बेस्ड NRI कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में होली सेलिब्रेशन के कुछ फोटोज शेयर किए जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा है कि वो कबीर के साथ रिलेशनशिप में हैं।

लंदन में हाथ में हाथ थामे नजर आई थीं
इससे पहले कृति की लंदन ट्रिप से भी फोटो वायरल हुई थी जिसमें वो एक मिस्ट्री मैन का हाथ थामे नजर आई थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि वो शख्स कबीर ही थे।

जानिए कबीर से जुड़ी कुछ खास बातें

  • रिपोर्ट्स की मानें तो कबीर 24 साल के हैं। उनका जन्म 1999 में इंग्लैंड के समरसेट में हुआ था।
  • कबीर यूके बेस्ड मिलेनियर कुलजिंदर बहिया के बेटे हैं। कुलजिंदर यूके बेस्ड ट्रैवल एजेंसी साउथहॉल ट्रेवल के फाउंडर हैं।
  • कबीर क्रिकेटर एमएस धोनी के फैमिली मेंबर हैं। वो धाेनी की वाइफ साक्षी के कजिन हैं। कबीर खुद स्कूल लेवल क्रिकेटर रहे हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर क्रिकेटर्स के साथ फोटोज शेयर करते हैं।
  • बहन नुपुर ने करवाया था इंट्रोड्यूस
    इससे पहले भी कृति और कबीर साथ में कई पार्टीज में नजर आ चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कृति की बहन नुपुर सेनन ने ही एक्ट्रेस को कबीर से इंट्रोड्यूस करवाया था।

दोनों पहली बार पिछले साल नवंबर-दिसंबर में कृति के दुबई वेकेशन के दौरान हुई एक पार्टी में मिले थे। इस पार्टी में एमएस धोनी भी वाइफ साक्षी के साथ शामिल हुए थे। कृति की बहन नुपुर और उनके बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन के धोनी और साक्षी के साथ अच्छे संबंध हैं। नुपुर ने ही इस पार्टी में कृति को साक्षी के कजिन कबीर से इंट्रोड्यूस करवाया था।