Rang Panchami 2021: आज रंग पंचमी पर करें ये तीन उपाय, गृह कलेश समेत इन परेशानियों से मिलेगी निजात

Rang Panchami 2021: आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। आज के दिन रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। यह त्यौहार होली को 5 दिन बाद मनाया जाता है। यह तिथइ देवताओं की होली के नाम से भी प्रचलित है। इस दिन रंगों का उपयोग करना सृष्टि में सकारात्मक ऊर्जा का संवहन करता है। इस त्यौहार को प्रेम-सौहार्द का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन कुछ उपाय करने से व्यक्ति को कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। इन्हीं उपायों को हम आपको यहां बता रहे हैं।

धन प्राप्ति के लिए: आर्थिक परेशानी हो दूर करने के लिए आपको अपने घर की उत्तर दिशा में कमल के फूल पर बैठी लक्ष्मी नारायण के चित्र को स्थापित करना होगा। इसके बाद एक लोटे में जल लें और उसे उनके समक्ष रख दें। फिर घी का दीपक जलाएं। इसके बाद लक्ष्मी नारायण जी को लाला गुलाब अर्पित करें। एक आसन पर बैठ जाएं और फिर तीन माला ॐ श्रीं श्रीये नमः मंत्र का जाप करें। फिर गुड़ और मिश्री का भोग लगाएं। जाप पूरा होने के बाद लोटे के जल को पूरे घर में छिड़कें।

सरकारी नौकरी पाने के लिए: सुबह सवेरे जल्दी उठ जाएं। फिर एक शंख लें और उसमें जल भरकर दो चुटकी रोली और हल्दी डाल दें। इसके बाद ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप 108 बार करें। फिर कुश का आसन लें और उसपर खड़े हो जाएं। इसके बाद भगवान सूर्यनारायण को अर्घ्य दें। साथ ही तीन प्रदक्षिणा करें। गायत्री मंत्र का पाठ 27 बार करें।

गृह क्लेश को दूर करने के लिए: सुबह जल्दी उठ जाएं और सूर्योदय के समय तांबें के एक लोटे में जल, गुड़ और गंगाजल मिलाएं। फिर 108 बार ॐ श्री पितृदेवताय नमः मंत्र का जाप करें। इसके बाद जल को पीपल के पेड़ की जड़ में डाल दें। थोड़ा जल बचा लें और उसे घर में छिड़क लें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। ‘