आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र के चक्कटक गांव में बारजा निकालने को लेकर हुए विवाद में चचेरे भाई की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना शनिवार शाम की बताई जा रही। चाकू लगने के बाद गंभीर हालत में इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया।
जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लालगंज के क्षेत्राधिकारी भूपेश कुमार पाण्डेय, थाना प्रभारी इसके साथ ही डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन में जुट गई है।
चचेरे भाइयों के बीच हुआ विवाद जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले चचेरे भाइयों के बीच छत का बारजा निकालने को।लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस मामले में कई बार पूर्व में समझौता भी हो चुका था। मोहन राम पुत्र पलटन राम का अपने पटीदारों से घर के बारजा निकालने को लेकर विवाद चल रहा था।
इसी को लेकर शनिवार की शाम उसका अपने चचेरे भाई विजेंद्र राम 36 पुत्र लौटन राम से झगड़ा हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान मोहन राम ने विजेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल विजेंद्र को परिजन तत्काल स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मोहन राम मौके से फरार हो गया। जिससे गांव में तनाव का माहौल है। इस मामले में भजनों की तारीफ पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है इसके साथ ही आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।