पूर्व विधायक जोशी ने पूर्व जिलाध्यक्ष को लिखी चिट्‌ठी:कहा- मांगीलाल ने अपने स्वार्थ के लिए कई समझौते किए, वे पार्षद तक नहीं बन पाए

उदयपुर की राजनीति में इन दिनों दो पुराने दिग्गजों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। उदयपुर मावली के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मनारायण जोशी ने पार्टी के ही वरिष्ठ नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष मांगीलाल जोशी को एक कड़ा पत्र लिखा है।

इस पत्र में उन्होंने कई पुराने राज खोलते हुए मांगीलाल जोशी पर तीखे हमले किए हैं। धर्मनारायण जोशी ने लिखा कि मांगीलाल ने अपने स्वार्थ के लिए कई बार समझौते किए, लेकिन उनका ‘राजनीतिक कुंवारापन’ आज तक खत्म नहीं हुआ, यानी वे कभी जनता के प्रतिनिधि नहीं बन पाए।

धर्मनारायण जोशी ने पत्र में सबसे गंभीर आरोप विप्र फाउंडेशन के कार्यक्रमों को लेकर लगाया है। उन्होंने लिखा कि मांगीलाल जोशी अपनी सुविधा के हिसाब से समाज के कार्यक्रमों में आते रहे। वे मंच पर बैठे, भाषण दिए और भोजन करके चले गए, लेकिन आज तक उन्होंने विप्र कार्यक्रमों में एक रुपए का भी सहयोग नहीं दिया। लाखों रुपए खर्च करके जो आयोजन किए जाते हैं, उनमें मांगीलाल जोशी ने कभी अपनी ओर से या किसी और से 100 रुपए तक की मदद नहीं करवाई।

1998 की हार और भाजपा में बिखराव की कहानी