‘बच्चों के जख्मों पर मरहम लगाइए, नमक-मिर्च नहीं’:भोपाल के अभिनेता रजा मुराद ने जंतर मंतर लाठीचार्ज पर उठाए सवाल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ताल्लुक रखने वाले बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता रजा मुराद ने CJP के जनजी प्रोटेस्ट के दौरान बच्चों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर गहरी नाराजगी जताई है।

उन्होंने कहा कि आंदोलन कर रहे बच्चे देश और समाज के ही बच्चे हैं, इसलिए उनके जख्मों पर “मरहम लगाइए, नमक-मिर्च नहीं।” उन्होंने जिम्मेदार लोगों से बच्चों के साथ संवेदनशील व्यवहार और संवाद की अपील की।

इससे पहले, अभिनेता रघुवीर यादव ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए थे।

जो हो रहा है, वह बेहद अफसोसनाक है