पीएम मोदी समेत संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ X पर कथित आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियों को लेकर दिल्ली पुलिस ने बुधवार को पत्र लिखा।
पुलिस ने प्लेटफॉर्म से संबंधित पोस्ट और वीडियो तत्काल हटाने, साथ ही उन्हें पोस्ट करने वाले अकाउंट होल्डर्स के नाम, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी जानकारी देने को कहा है।
एक दिन पहले सरकार ने मेटा को मोदी का वीडियो फेसबुक पर सीमित करने के लिए नोटिस जारी किया था। हालांकि बाद में Meta ने दोबारा रीस्टोर कर दिया है।
लॉगिन और लॉगआउट की जानकारी भी मांगी
- दिल्ली पुलिस ने अकाउंट के लॉगिन और लॉगआउट की जानकारी के साथ ही समय और तारीख का ब्योरा भी मांगा है। इसके अलावा, जांच में मदद करने वाली अन्य सभी जरूरी जानकारी भी उपलब्ध कराने को कहा गया है।
- पुलिस ने प्लेटफॉर्म से इस पोस्ट और वीडियो से जुड़ी जानकारी को भविष्य की जांच के लिए सुरक्षित रखने को कहा है।
मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्रवाई
दिल्ली पुलिस ने 27 जुलाई को एक्स, इंस्ताग्राम और फेसबुक को नोटिस देकर पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक और अभद्र कमेंट्स वाले पोस्ट और वीडियो हटाने को कहा था। ये 20 जुलाई को ‘संसद चलो मार्च’ के दौरान सामने आए थे।