दिवाली और छठ पूजा पर घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मध्यप्रदेश से 10 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है।
इन ट्रेनों से प्रदेश के करीब 30 स्टेशन जुड़ेंगे। स्पेशल ट्रेनों के जरिए मध्यप्रदेश की कनेक्टिविटी राजस्थान, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, हरियाणा और दिल्ली तक होगी। त्योहारी सीजन में नियमित ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए इन सेवाओं से यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन विकल्प मिलेंगे।
इसमें सबसे खास बात भोपाल मंडल के यात्रियों के लिए है। सुल्तानपुर और वाराणसी से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली दोनों त्योहार स्पेशल ट्रेनें बीना, रानी कमलापति और इटारसी होकर चलेंगी। दोनों दिशाओं में इनके 4-4 फेरे हैं। यानी इन दोनों रूट से भोपाल मंडल के इन तीन स्टेशनों को मुंबई के लिए कुल 16 एकतरफा परिचालन का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
अजमेर–रांची पूजा स्पेशल: 9-9 फेरे
- ट्रेन नंबर 09619/09620
- अजमेर–रांची–अजमेर साप्ताहिक पूजा स्पेशल के दोनों दिशाओं में 9-9 फेरे होंगे।
- अजमेर से रांची: 2 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार। अजमेर से रात 11:05 बजे रवाना होकर अगले दिन गुना सुबह 9:10 बजे पहुंचेगी और रविवार सुबह 7:30 बजे रांची पहुंचेगी।
- रांची से अजमेर: 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार। रांची से सुबह 10:50 बजे रवाना होकर अगले दिन गुना सुबह 7:25 बजे और अजमेर शाम 6:35 बजे पहुंचेगी।
- घोषित ठहराव: किशनगढ़, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, सोगरिया, बारां, छबड़ा गुगोर, रुठियाई जंक्शन, गुना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, ब्यौहारी, सिंगरौली, ओबरा डैम, चोपन, रेणुकूट, गढ़वा रोड, डाल्टनगंज, बरवाडीह, लातेहार, टोरी, लोहरदगा, पिस्का।
- MP में इस ट्रेन से रुठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी, ब्यौहारी और सिंगरौली के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
जोधपुर–चेन्नई बीच पूजा स्पेशल: 9-9 फेरे
- ट्रेन नंबर 04815/04816
- जोधपुर से चेन्नई बीच: 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार। जोधपुर से रात 9:20 बजे रवाना होकर गुना अगले दिन सुबह 9:25 बजे, बीना 11:45 बजे, भोपाल 3 बजे और इटारसी शाम 5:10 बजे पहुंचेगी। चेन्नई बीच सोमवार रात 8 बजे पहुंचेगी।
- चेन्नई बीच से जोधपुर: 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार। चेन्नई से शाम 5:15 बजे रवाना होकर इटारसी अगले दिन रात 8:10 बजे, भोपाल 10:40 बजे, बीना रात 2:55 बजे और गुना सुबह 5 बजे पहुंचेगी।
- घोषित ठहराव: मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, फुलेरा, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, सोगरिया, बारां, छबड़ा गुगोर, रुठियाई, गुना, बीना, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचेरियल, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, बापटला, चिराला, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर, नायदुपेटा और चेन्नई बीच।
- MP में रुठियाई, गुना, बीना, भोपाल और इटारसी से यात्री इस ट्रेन का लाभ ले सकेंगे।
दिल्ली–अशोकनगर धार्मिक आयोजन स्पेशल
- ट्रेन नंबर 04004/04003
- यह सेवा अशोकनगर में धार्मिक आयोजन के लिए रखी गई है।
- दिल्ली से अशोकनगर: 17 सितंबर को दिल्ली से दोपहर 12:15 बजे रवाना होकर 18 सितंबर को तड़के 3 बजे अशोकनगर पहुंची।
- अशोकनगर से दिल्ली: 21 सितंबर को शाम 5 बजे रवाना होकर 22 सितंबर को सुबह 8:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
- ठहराव: फरीदाबाद, कोसी कलां, मथुरा, गंगापुर सिटी, सोगरिया, गुना और अशोकनगर।
- MP में गुना और अशोकनगर इसके प्रमुख ठहराव हैं।
रानी कमलापति–गया पितृपक्ष स्पेशल: 3-3 फेरे
- ट्रेन नंबर 01661/01662
- पितृपक्ष में गया में पिंडदान और श्राद्ध कर्म के लिए यह ट्रेन खास होगी।
- रानी कमलापति से गया: 27 सितंबर, 2 अक्टूबर और 7 अक्टूबर। रानी कमलापति से दोपहर 3:20 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2:30 बजे गया पहुंचेगी।
- गया से रानी कमलापति: 30 सितंबर, 5 अक्टूबर और 10 अक्टूबर। गया से दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 4:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।
- ठहराव: रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड और गया।
पुणे–गोरखपुर स्पेशल
- ट्रेन नंबर 01415/01416
- पुणे से गोरखपुर: 9 अक्टूबर से 21 नवंबर तक। पुणे से सुबह 6:50 बजे चलकर दौंड कॉर्ड, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, कानपुर, लखनऊ, गोंडा और बस्ती होते हुए शाम 4 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
- गोरखपुर से पुणे: 10 अक्टूबर से 22 नवंबर तक। गोरखपुर से शाम 5:30 बजे चलकर बस्ती, गोंडा, लखनऊ, कानपुर, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, अहमदनगर और दौंड कॉर्ड होते हुए अगले दिन सुबह 3:30 बजे पुणे पहुंचेगी।
- MP में खंडवा, इटारसी, भोपाल और बीना ठहराव हैं।
मुंबई सीएसएमटी–गोरखपुर स्पेशल: 43 फेरे
- ट्रेन नंबर 01079/01080
- मुंबई सीएसएमटी से गोरखपुर: 9 अक्टूबर से 20 नवंबर तक। मुंबई से रात 10:30 बजे चलकर दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल और बीना, झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी।
- गोरखपुर से मुंबई: 11 अक्टूबर से 22 नवंबर तक। गोरखपुर से दोपहर 2:30 बजे चलकर खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, कानपुर, उरई, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण, ठाणे और दादर होते हुए मुंबई सीएसएमटी पहुंचेगी।
- पुणे और मुंबई से गोरखपुर जाने वाली दोनों ट्रेनों के 44 और 43 फेरे मिलाकर 87 अतिरिक्त फेरे होंगे।
रानी कमलापति–रीवा पूजा स्पेशल: 4-4 फेरे
- ट्रेन नंबर 02191/02192
- रीवा से रानी कमलापति: 17 और 24 अक्टूबर तथा 7 और 14 नवंबर। रीवा से दोपहर 12:30 बजे रवाना होकर रात 9:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।
- रानी कमलापति से रीवा: इन्हीं तारीखों को रात 10:15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी।
- ठहराव: विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर और सतना।
- दोनों दिशाओं में 4-4 यानी कुल 8 सेवाएं रहेंगी।
रीवा–डॉ. अंबेडकर नगर पूजा स्पेशल: 6-6 फेरे
- ट्रेन नंबर 01710/01709
- विंध्य को मालवा-इंदौर से जोड़ने वाली यह नई स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में 6-6 यानी कुल 12 सेवाएं देगी। इसकी घोषणा दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ के दौरान अतिरिक्त यात्री सुविधा के लिए की गई है।
- रीवा से डॉ. अंबेडकर नगर: 10 अक्टूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार। रीवा से रात 10:50 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3:05 बजे डॉ. अंबेडकर नगर पहुंचेगी।
- डॉ. अंबेडकर नगर से रीवा: 11 अक्टूबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक रविवार। डॉ. अंबेडकर नगर से रात 9:20 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2:30 बजे रीवा पहुंचेगी।
- ठहराव: सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर, सीहोर, शुजालपुर, मक्सी, देवास और इंदौर।
- यानी रीवा, सतना और आसपास के यात्रियों को जबलपुर, भोपाल क्षेत्र और इंदौर-मालवा तक जाने के लिए अतिरिक्त ट्रेन विकल्प मिलेगा।
सुल्तानपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस फेस्टिवल स्पेशल: 4-4 फेरे
- ट्रेन नंबर 04212/04211
- सुल्तानपुर से मुंबई: 21 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार। सुल्तानपुर से सुबह 4 बजे रवाना होकर बीना शाम 5:30 बजे, रानी कमलापति रात 8:10 बजे और इटारसी रात 9:40 बजे पहुंचेगी। अगले दिन दोपहर 2 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
- मुंबई से सुल्तानपुर: 22 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 3 बजे रवाना होकर अगले दिन इटारसी 3:35 बजे, रानी कमलापति 6:20 बजे और बीना 9:45 बजे पहुंचेगी। सुल्तानपुर रात 11 बजे पहुंचेगी।
- ठहराव: सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण, ठाणे और लोकमान्य तिलक टर्मिनस।
- इस ट्रेन में 14 थर्ड एसी इकोनॉमी, 4 सामान्य और 2 एसएलआर समेत 20 एलएचबी कोच रहेंगे।
वाराणसी–लोकमान्य तिलक टर्मिनस फेस्टिवल स्पेशल: 4-4 फेरे
- ट्रेन नंबर 04226/04225
- वाराणसी से मुंबई: 22 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार। वाराणसी से रात 1:35 बजे रवाना होकर बीना शाम 5:30 बजे, रानी कमलापति रात 8:10 बजे और इटारसी रात 9:40 बजे पहुंचेगी। अगले दिन दोपहर 2 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
- मुंबई से वाराणसी: 23 अक्टूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 3 बजे रवाना होकर अगले दिन इटारसी 4:10 बजे, रानी कमलापति 6:20 बजे और बीना 9:45 बजे पहुंचेगी। तीसरे दिन रात 2:05 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
- ठहराव: वाराणसी, जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण, ठाणे और लोकमान्य तिलक टर्मिनस।
- इस ट्रेन में भी 14 थर्ड एसी इकोनॉमी, 4 सामान्य और 2 एसएलआर समेत 20 एलएचबी कोच रहेंगे।
30 MP स्टेशन, 10 राज्य और दिल्ली तक नेटवर्क
इन 10 स्पेशल ट्रेन सेवाओं के घोषित ठहरावों को मिलाकर, दोहराव हटाने पर मध्यप्रदेश के 30 अलग-अलग स्टेशन इस त्योहारी नेटवर्क में शामिल होते हैं।
इनमें भोपाल, रानी कमलापति, बीना, इटारसी, नर्मदापुरम, खंडवा, गुना, रुठियाई, सागर, दमोह, विदिशा, कटनी, मैहर, सतना, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, गाडरवारा, सिहोरा रोड, ब्यौहारी, सिंगरौली, अशोकनगर, संत हिरदाराम नगर, सीहोर, शुजालपुर, मक्सी, देवास, इंदौर और डॉ. अंबेडकर नगर जैसे स्टेशन शामिल हैं।
इन रूटों से मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और हरियाणा जुड़ते हैं, जबकि एक रूट दिल्ली तक जाता है।