मोतिहारी में पति-पत्नी की फंदे से लटकी मिली लाश:एक साल पहले दोनों ने की थी लव मैरिज; घर वाले थे खिलाफ

मोतिहरी में पति-पत्नी का फंद से लटका हुआ शव मिला है। दोनों ने एक साल पहले लव मैरिज की थी। मृतकों की पहचान परवेज आलम और सोनी खातून के रूप में हुई है। घटना हरसिद्धि थाना इलाके की है।

घर में पति और पत्नी ही रहते थे। सोमवार की सुबह जब इनके घर का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने बाहर से आवाज दी।

बार-बार आवाज देने के बाद भी घर का दरवाजा नहीं खुला। तब लोग दरवाजे पर धक्का देकर घर के अंदर गए।

फंदे से लटका था शव

आसपास के लोग जब कमरे में घुसे तो देखा की दोनों के शव अलग-अलग फंदे पर लटके थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे उतारा और परवेज आलम और सोनी खातून के घर वालों की इसकी सूचना दी।

घर वालों की फर्जी के खिलाफ की थी लव मैरिज

स्थानीय लोगों का कहना है कि परवेज आलम और सोनी खातून एक दूसरे से प्यार करते थे। वो गांव में एक दूसरे से छुप छुपाकर मिला करते थे। लेकिन दोनों के घर वाले नहीं चाहते थे कि दोनों शादी करें। शादी को लेकर दोनों घर वालों के बीच काफी विवाद हुआ था। लेकिन एक साल पहले दोनों ने घर वालों की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज कर ली।

हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि दोनों का शव फंदे से लटका हुआ था। शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। लेकिन FSL की टीम से घर से सैंपल लिए हैं। हर एंगल से जांच की जा रही है।

दोनों की बॉडी की पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही सही मौत की सही जानकारी मिल पाएगी।