बॉयफ्रेंड को लव यू….तेजप्रताप ने की ऐश्वर्या की बातें:क्या कानूनी पचड़े में फंसेंगे लालू के बेटे, परिवार-कोर्ट में उनके साथ क्या-क्या हो सकता है

लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव टीवी शो राइज एंड फॉल की वजह से नई मुश्किलों में फंसते दिख रहे हैं। तेजप्रताप और ऐश्वर्या राय के बीच तलाक का मामला पटना के फैमिली कोर्ट में चल रहा है।

5 अक्टूबर को इस मामले में सुनवाई होनी थी, लेकिन एक वकील के निधन की वजह से उस दिन कोर्ट नहीं चला। अब 18 नवंबर को सुनवाई होगी। इस बीच टीवी शो में बातचीत के दौरान तेजप्रताप ने ऐश्वर्या पर गंभीर आरोप लगाए। इससे वह कानूनी से लेकर पारिवारिक तक, कई मुश्किलों में फंस सकते हैं।

पहले जानिए, तेजप्रताप ने रियलिटी शो में क्या कहा