करनाल के पार्क में युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन बोलीं- बातचीत के बहाने ले गया था फ्रेंड; सिर पर मारे डंडे

करनाल के सेक्टर-12 स्थित झुग्गियों के पास पार्क में 4 नवंबर की रात एक युवक की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि युवक का परिचित उसे बातचीत करने के बहाने पार्क के एक कोने में ले गया और वहां उसके सिर पर लकड़ी के डंडे से कई वार किए।

शोर सुनकर युवक की बहन और अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घायल युवक को पहले नागरिक अस्पताल और फिर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की बहन के बयान पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी डोन के खिलाफ हत्या और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 351(2) के तहत कार्रवाई शुरू की है।

रात को झुग्गियों में आया था आरोपी