सेंसेक्स 700 अंक गिरकर 77,400 पर आया:निफ्टी भी 170 नीचे 24,220 पर, प्राइवेट बैंक और रियल्टी शेयरों में बिकवाली

सेंसेक्स आज 20 जुलाई को 700 अंक (0.90%) की गिरावट के साथ 77,400 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 170 अंकों (0.70%) की गिरावट है, ये 24,220 पर आ गया है। आज के कारोबार में प्राइवेट बैंक और रियल्टी शेयरों में बिकवाली है।

एशियन मार्केट में मिलाजुला कारोबार: साउथ कोरिया का इंडेक्स 4% गिरा

इन 6 वजहों से गिरा बाजार

  • ग्लोबल जियोपॉलिटिकल तनाव: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से ग्लोबल मार्केट्स में अनिश्चितता का माहौल बना है।
  • कच्चे तेल की कीमतों में उछाल: ब्रेंट क्रूड की कीमत $90 प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई। इससे भारत के इम्पोर्ट बिल और महंगाई बढ़ने की चिंता बढ़ गई है।
  • बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली: पहली तिमाही (Q1) के नतीजों के बाद HDFC बैंक, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे बड़े दिग्गज शेयरों में गिरावट है।
  • कमजोर वैश्विक संकेत: अमेरिकी बाजारों में गिरावट के साथ-साथ एशियाई बाजारों (जैसे जापान का Nikkei और दक्षिण कोरिया का Kospi) में भी बिकवाली है।
  • विदेशी निवेशकों की बिकवाली: विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) द्वारा भारतीय बाजारों से लगातार फंड निकाले जाने से दबाव बना रहा।
  • अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी: अमेरिकी 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड बढ़ने से निवेशकों का रुझान सेफ ऑप्शन की ओर बढ़ा, जिससे बाजार पर विपरीत असर पड़ा।
  • शुक्रवार को सेंसेक्स तेजी के साथ बंद हुआ था

    शुक्रवार 17 जुलाई को सेंसेक्स 964 अंक की तेजी के साथ 78,151 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 261 अंकों की तेजी है, ये 24,334 पर बंद हुआ। कारोबार में IT, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी हुई।