सम्राट सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 3 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। पोस्टिंग के इंतजार में बैठे 44 अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई है।
इसमें भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर के दौरान जगदीशपुर के अनुमंडलीय पदाधिकारी रहे संजीत कुमार का भी नाम शामिल है। बिहार सरकार ने उन्हें सुपौल में नई पोस्टिंग दी है। भरत तिवारी के परिवार की मांग पर संजीत को जगदीशपुर एसडीओ पद से हटाया गया था। लगभग एक महीने से वह नई पोस्टिंग के इंतजार में मुख्यालय में सेवा दे रहे थे।
सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को आईएएस और बिप्रसे पदाधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग की दो अलग-अलग अधिसूचना जारी की। जिन तीन आईएएस का तबादला हुआ है, उनमें 2014 बैच के आईएएस अधिकारी सुनील कुमार, 2016 बैच के अंजनि कुमार और 2017 बैच के अभय झा शामिल हैं।
इसके साथ ही बिहार गृह विभाग ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी रैंक के 27 पुलिस अधिकारियों का एक साथ तबादला कर दिया है। गृह विभाग ने पंकज कुमार सिंह नाम के अधिकारी का 2 जगह ट्रांसफर कर दिया है। जारी लिस्ट में पंकज कुमार सिंह की पोस्टिंग सहरसा और सुपौल दोनों जगह दिखाई गई है। पंकज सिंह बक्सर में बतौर DSP तैनात थे।
IAS अफसर कहां से कहां गए सुनील का बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक पद से ट्रांसफर कर, उन्हें वित्त विभाग में अंकेक्षण निदेशक के तौर पर नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, पूर्णिया जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अंजनि कुमार का ग्रामीण विकास विभाग में तबादला हुआ है। उन्हें वीबी जीरामजी का कमिश्नर बनाया गया है। नई व्यवस्था के तहत जीविका की अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अनन्या सिंह को वीबी जीरामजी के आयुक्त के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
वहीं, ग्रामीण कार्य विभाग के अपर सचिव अभय झा को अगले आदेश तक बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम का प्रबंध निदेशक बनाकर भेजा गया है। उनके पास खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। संजीत कुमार सुपौल भेजे गए बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी संजीत कुमार को सम्राट सरकार ने नई जिम्मेदारी सौंपते हुए सुपौल भेजा है। उन्हें सुपौल सदर का भूमि सुधार उप समाहर्ता के पद पर तैनात किया गया है। इससे पहले, संजीत लंबे समय तक भोजपुर जिले के जगदीशपुर में अनुमंडलीय पदाधिकारी (एसडीओ) रहे थे। बीते 24 जुलाई को राज्य सरकार ने उन्हें जगदीशपुर एसडीओ के पद से हटाते हुए सामान्य प्रशासन विभाग, पटना में वापस बुला लिया था। यह कार्रवाई भरत तिवारी की मां आशा देवी की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के कुछ देर बाद ही हुई थी। इसके बाद से
पटना, आरा और छपरा समेत कई जिलों में नए SDPO
पटना में एसपी प्रशासन की अहम जिम्मेदारी सोनू कुमार राय को सौंपी गई है। इसके साथ ही छपरा, आरा, वैशाली और बेगूसराय जैसे संवेदनशील जिलों समेत प्रदेश भर में कई नए एसडीपीओ (SDPO) नियुक्त किए गए हैं।