15 दिन से बेरोजगार था, सुसाइड करने बुलेट से निकला:भोपाल पुलिस खंगाल रही आखिरी कॉल, मां-पत्नी और दो बच्चों का गला काटा था

भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या और परिवार के मुखिया नरेंद्र की मौत के मामले में पुलिस कर्ज और उसके आखिरी संपर्कों की जांच कर रही है। परिजन के मुताबिक, नरेंद्र पर 25 से 30 लाख रुपए की देनदारी थी। वह 10-15 दिनों से बेरोजगार था। उसकी बहन ने दो महिलाओं समेत छह लोगों पर कर्ज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है।

पुलिस यह पता लगा रही है कि नरेंद्र ने किन लोगों से पैसा लिया था, उस पर कितना कर्ज था और घर से निकलने से पहले उसकी किससे बात हुई थी। CCTV फुटेज के मुताबिक, वह सुबह करीब 8:50 बजे बुलेट लेकर घर से निकला था। इसके बाद उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस अब घर के अंदर हुई वारदात और नरेंद्र की मौत के बीच की कड़ियां जोड़ रही है।

बहन का आरोप- दो महिलाओं समेत 6 लोग कर रहे थे परेशान