राजस्थान में अब हर पेड़ की होगी जियो टैगिंग:एनजीटी ने कलेक्टर्स को सौंपी अवैध कटाई की जिम्मेदारी; पेड़ काटने पर 10-100 गुना पौधे लगाने होंगे

राजस्थान में पेड़ों की सुरक्षा के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने प्रदेशभर में पेड़ों की गणना और जियो-टैगिंग कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं 25 से ज्यादा पेड़ काटने के प्रस्तावों की उच्चस्तरीय समिति जांच करेगी।

समिति कटाई की जरूरत, औचित्य और पेड़ों को बचाने के विकल्पों की पड़ताल करेगी। इसके साथ ही जिला कलेक्टरों की अनुमति के बिना पेड़ काटने पर रोक और अवैध कटाई पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

एनजीटी की भोपाल स्थित सेंट्रल जोन बेंच ने 2 नवंबर को जयपुर के सी-स्कीम स्थित चौमूं हाउस पार्क में करीब 800 पेड़ों की कथित अवैध कटाई के मामले में सुनवाई के दौरान ये आदेश दिए।

पेड़ों को बचाने के विकल्प तलाशे जाएंगे