सुरेश रैना ने CSK से मांगी कोचिंग की जिम्मेदारी:कहा- फ्रेंचाइजी से बात की, अब फैसला उन्हें लेना है; धोनी के साथ 4 IPL खिताब जीत चुके

पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कोचिंग स्टाफ से जुड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने फ्रेंचाइजी से कोचिंग में जगह देने की मांग भी की है। हालांकि, अब तक उन्हें इस बारे में कोई जवाब नहीं मिला है।

रैना ने CSK में पूर्व साथी रहे रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा- ‘मैंने अपनी इच्छा बता दी है और अब फैसला CSK को करना है। मेरे लिए सबसे अहम बात चेन्नई के साथ रहना और टीम को ट्रॉफी जिताने में मदद करना है।’

रैना ने CSK के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए