किसान मेले में लोकनृत्य और हिंदी रैप पेश:कटिहार में कलाकारों ने जैविक खेती और नशामुक्ति का संदेश दिया, DM ने किया सम्मानित

कटिहार। संयुक्त कृषि भवन परिसर में आयोजित जिला स्तरीय किसान मेला-सह-कृषि प्रदर्शनी 2026 के दौरान 19 और 20 नवंबर की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

कला एवं संस्कृति विभाग के अम्रापाली प्रशिक्षण केंद्र के छात्र-छात्राओं ने नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां दीं।

शास्त्रीय नृत्य, लोकगीत और सामूहिक लोकनृत्य की प्रस्तुति

सानवी कुमारी ने शास्त्रीय नृत्य पेश किया। स्नेहा और प्रपु ने लोकगीत गाए। राग और शुभ ध्वनि पर सामूहिक लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया। राणा कुमार, अर्जुन कुमार, नीनू शर्मा और निशु कुमारी ने स्टॉल गीतों की प्रस्तुति दी।