नालंदा प्रोपर्टी डीलर मर्डर केस में नया मोड़:परिजनों का पुलिस पर सवाल, सुपारी के 5 लाख रखने वाली महिला को छोड़ने का आरोप

लखीसराय की किऊल नदी से नालंदा के बीरेंद्र लाल का शव बरामद होने के बाद हत्याकांड में नया विवाद खड़ा हो गया है। मृतक के बेटे विकास कुमार और बहू अंतिमा कुमारी ने पुलिस की शुरुआती जांच और कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

परिजनों का आरोप है कि हत्या की सुपारी के 5 लाख रुपए रखने वाली महिला को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया। उनका दावा है कि गिरफ्तार तीन आरोपियों ने पूछताछ में सुपारी के 10 लाख रुपए तय होने और 5 लाख रुपए एडवांस मिलने की बात कबूली थी। आरोपियों की निशानदेही पर ही बुधवार शाम किऊल नदी से शव बरामद किया गया था।

हत्या के बाद पिता के मोबाइल से मांगी फिरौती