उदयपुर जिले की 20 पंचायत समितियों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद अब प्रधान बनाने के लिए राजनीतिक दलों ने रणनीति बनाना शुरू कर दी तो प्रधान बनने के ख्वाब से चुनाव लड़े नेता पूरी ताकत के साथ लॉबिंग कर रहे है।
कई पंचायत समितियों में नाम लगभग तय माने जा रहे हैं, जबकि कुछ जगहों पर अंतिम फैसला समीकरणों और जोड़-तोड़ पर निर्भर करेगा।
तीन पंचायत समितियों में निर्दलीय और बाप पार्टी का निर्णायक रोल रहेगा। इसमें ओगणा पंचायत समिति में निर्दलीय, कल्याणपुर और नयागांव पंचायत समिति में बाप का निर्णायक रोल रहेगा।
जाने किस पंचायत समिति में कौन प्रधान की रेस में
वल्लभनगर पंचायत समिति में प्रधान का पद जनरल महिला के लिए आरक्षित है और यहां पर भाजपा को बहुमत मिला है। भाजपा से प्रधान पद पर पूनम का नाम चल रहा है लेकिन तारा नागदा भी रेस में है।
पंचायत समिति घासा में एससी ओपन के प्रधान पद पर कांग्रेस के ललित कुमार खटीक प्रबल दावेदारों में है।
बड़गांव पंचायत समिति में अनारक्षित ओपन प्रधान पद पर भाजपा के अशोक शर्मा और नारायण सिंह चदाणा का नाम प्रमुख रूप से शामिल है।
पंचायत समिति भींडर में जनरल महिला का प्रधान बनेगा और वहां पर कांग्रेस पार्टी से देव कुंवर का नाम चल रहा है तो ज्योति कुंवर भी रेस में है।
पंचायत समिति का नाम गिर्वा में एसटी वर्ग के प्रधान पद पर भाजपा के रमेश मीणा और हरीश मीणा का नाम चल रहा है।
पंचायत समिति नाई में एसटी महिला के प्रधान पद पर भाजपा की अटली बाई का नाम सबसे आगे है लेकिन दौड़ में अम्बावी देवी, रेणू और सुनीता भी शामिल है।
पंचायत समिति ओगणा में एसटी महिला वर्ग के प्रधान पद भाजपा और कांग्रेस दोनों ताकत लगा रहे है। कांग्रेस से रेखा देवी तो भाजपा से लाली देवी दौड़ में है। यहां निर्दलीय प्रत्याशी रणजीत सिंह और बीएपी बादामी लाल तय करेंगे कि बोर्ड किसका बनेगा।
पंचायत समिति झाड़ोल में एसटी महिला का प्रधान बनेगा और यहां पर कांगेस की राधा देवी परमार का नाम चल रहा है। ये पहले भी प्रधान रह चुकी है।
पंचायत समिति फलासिया में एसटी महिला सीट पर कांग्रेस की अनिता दरांगी दौड़ में है। अनिता कांग्रेस के पूर्व विधायक हीरालाल दरांगी की बेटी है।
पंचायत समिति मावली में जनरल महिला के प्रधान पद पर नाम को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है। यहां पर प्रधान पद पर भाजपा की संभावित प्रबल प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल की भाभी थी लेकिन वह चुनाव हार गई।
पंचायत समिति कोटड़ा में अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रधान पद पर भाजपा के बाबूलाल लुउर का नाम चल रहा है लेकिन क्रॉस वोटिंग का डर भी सता रहा है।
कल्याणपुर पंचायत समिति प्रधान अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग का आरक्षित है और यहां पर कांग्रेस की त्रिपुरा कटारा का नाम चल रहा है लेकिन यहां पर नाम को लेकर बड़ी कसरत चल रही है।
सायरा में एसटी ओपन का प्रधान बनेगा और वहां पर कांग्रेस की और से पूर्व मंत्री डा. मांगीलाल गरासिया प्रधान पद के प्रबल दावेदार है।
पंचायत समिति नयागांव में एसटी ओपन के प्रधान पद पर कांग्रेस के पन्ना लाल परमार का नाम चल रहा है। यहां बाप पार्टी ओर निर्दलीय किंगमेकर बने है, ऐसे में उनकी चलेगी।
पंचायत समिति सुलाव में अनुसूचित जनजाति के बनने वाले प्रधान पद पर भाजपा के अम्बालाल व रणमल रेस में है।
गोगुंदा पंचायत समिति में एसटी प्रधान पद पर भाजपा के पदमाराम भील का नाम चल रहा है।
देवला पंचायत समिति में एसटी महिला प्रधान पद पर भाजपा की अति कुमारी रेस में आगे है लेकिन दौड़ में इंद्रा देवी का भी नाम शामिल है।
खेरवाड़ा पंचायत समिति में एसटी ओपन के प्रधान पद पर कांग्रेस के सुंदर असारी का नाम प्रमुख रूप से शामिल है।
ऋषभदेव में एसटी महिला के प्रधान पद पर कांग्रेस की कांग्रेस की शारदा मीणा दावेदार है।
कुराबड़ पंचायत समिति में एसटी ओपन के प्रधान पद पर कांग्रेस के माधुलाल प्रबल दावेदार है।