सिरसा में ओलिंपिक अध्यक्ष का चौटाला परिवार पर तंज:बेनीवाल बोले- कई पीढ़ियों का सामना करना पड़ता है; काम तक नहीं होने देते

सिरसा जिले के ऐलनाबाद हलके में विकास कार्यों को लेकर हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता कप्तान मीनू बेनीवाल ने चौटाला परिवार पर तंज कसा। उन्होंने अपने संबोधन में चौटाला परिवार की कई पीढ़ियों का जिक्र करते हुए बार-बार उनके नाम के साथ चौटाला शब्द जोड़ा।

उन्होंने कहा कि इलाके में विकास कार्य कराने के लिए अपनी पार्टी के साथ दूसरी पार्टी के 19-20 नेताओं का भी सामना करना पड़ता है। इसके लिए बड़ी ताकत की जरूरत होती है।

मीनू बेनीवाल ने यह बयान गांव तरकांवाली में भाजपा की ओर से आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में दिया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

बोले- कई पीढ़ियों का सामना करना पड़ता है