मोहाली की एक विवाहित महिला आर्किटेक्ट से सहकर्मी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला का पति से तलाक हो गया तो तो आरोपी शादी से मुकर गया। दोनों की मुलाकात 10 साल पहले हुई थी।
अब थाना सिटी खरड़ पुलिस ने BNS की धारा 69 के तहत आरोपी विष्णु के खिलाफ केस दर्ज किया है। हाईकोर्ट के निर्देश पर एसएसपी मोहाली को सौंपी गई शिकायत की जांच के बाद यह कार्रवाई हुई।
पूरे मामले को 5 पॉइंट में जानिए…
एक ही लाइन में दोनों करते थे काम: हाईकोर्ट ने 23 अक्टूबर, 2026 को एसएसपी मोहाली को 19 सितंबर की शिकायत पर 4 हफ्ते के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जांच के मुताबिक, महिला आर्किटेक्ट है, जबकि आरोपी विष्णु भी साथ ही काम करता है। दोनों की पहचान 2016 में मोहाली में हुई थी।
साथ करते थे दोनों काम: महिला का आरोप है कि दोनों ने साथ काम शुरू किया। इसी दौरान नजदीकियां बढ़ीं और आरोपी महिला के घर आने-जाने लगा। महिला के पति ने इसका विरोध किया और घर छोड़ दिया।
महिला ने 5 साल पहले रेप की शिकायत दी: 2021 में दोनों पक्षों ने मतभेद हो गए। मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतें दी। महिला ने विष्णु पर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाते हुए धारा 376 के तहत कार्रवाई के लिए कोर्ट में 2 शिकायतें दायर की थीं। हालांकि, दोनोंखारिज हो गई थीं। रिवीजन केस भी 9 सितंबर, 2022 को खारिज हो गया था। उस समय कोर्ट के सामने महिला का पहले पति से तलाक नहीं होने का तथ्य भी आया था। इसके बाद महिला ने हाईकोर्ट में फिर शिकायत दी।
एफिडेविट के बाद शादी से मुकरने का आरोप: महिला की शिकायत की जांच में 9 अक्टूबर 2025 का एफिडेविट अहम रहा। इसमें आरोपी ने महिला के तलाक के बाद उससे शादी करने का भरोसा दिया था। जांच में एफिडेविट पर आरोपी के हस्ताक्षर करने संबंधी दावे को भी परखा गया।
अक्टूबर 2026 में महिला का हुआ तलाक: अक्टूबर 2026 को महिला का पहले पति से तलाक हो गया। आरोप है कि इसके बाद विष्णु ने उसे साथ रखने और शादी करने से इनकार कर दिया। जांच अधिकारी की रिपोर्ट और डीएसपी खरड़ की समिति की जांच के बाद एसएसपी ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए।