कॉकरोच पार्टी का आज नागपुर में प्रदर्शन:दीपके का चुनावों में गड़बड़ी का आरोप; कहा- संविधान की रक्षा के लिए सभी आगे आएं

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) गुरुवार को नागपुर में सेव डेमोक्रेसी, सेव कॉन्स्टिट्यूशन कार्यक्रम करेगी। यह प्रदर्शन और जनसभा शाम 4 बजे संविधान चौक पर होगी।

इससे पहले गुरुवार सुबह CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने नागपुर में दीक्षाभूमि पहुंचकर डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। दिपके ने कहा कि आज का दिन सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि देश के सभी नागरिकों के लिए बेहद खास और पवित्र है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी एकजुट होकर संविधान की रक्षा के लिए आगे आएं और इस बारे में चर्चा करें।